Saraikela: ईचागढ़ में तेज रफ्तार कार पलटी, चालक की मौत – सात घायल

सरायकेला:  ईचागढ़ थाना क्षेत्र के उड़माल मुंडा होटल के सामने गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोलकाता जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में देबो भरत परधान, बासुमति परधान, सत्यभरत परधान और उमा परधान शामिल हैं। उन्हें तुरंत ईचागढ़ से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में कार चालक देवव्रत प्रधान (41) की मौके पर ही मौत हो गई। शव वाहन में फंस गया था, जिसे गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, कार गया से कोलकाता लौट रही थी। इसी दौरान ईचागढ़ के उड़माल मुंडा होटल के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई और यह बड़ा हादसा हुआ।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: विकास सिंह की शिकायत पर मानगो नगर निगम का पेवर्स ब्लॉक टेंडर रद्द


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time