मुरी: दुर्गा पूजा को देखते हुए सिल्ली-मुरी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को रांची के वरिय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।
सीमा से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। बिना हेलमेट चलने वालों को तुरंत हेलमेट पहनने की चेतावनी दी गई।
पुलिस ने साफ कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को देखते हुए सिल्ली थाना और मुरी ओपी क्षेत्र में रोजाना ऐसे चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


















































