Jharkhand Weather: झारखंड में फिर एक्टिव हुआ बंगाल की खाड़ी का सिस्टम, दुर्गा पूजा तक बरसात के आसार

रांची:  बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग ने 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कई इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

26 से 30 सितंबर तक यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 से 30 सितंबर तक राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

दुर्गा पूजा पर भी पड़ सकता है असर
विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है। इसकी वजह से दुर्गा पूजा के दौरान भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

बीते 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में मानसून कमजोर रहा। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में सबसे अधिक 21 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में और सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।

अब तक औसत से 18% ज्यादा बारिश
इस साल 1 जून से 25 सितंबर तक झारखंड में सामान्य से 18% ज्यादा बारिश हुई है। जहां औसत वर्षा 992 मिमी होती है, वहीं अब तक 1173.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जिलेवार आंकड़े
पूर्वी सिंहभूम – 1625.7 मिमी (53% अधिक)
सरायकेला-खरसावां – 51% अधिक
लातेहार – 36% अधिक
रांची – 50% अधिक
चाईबासा – 33% अधिक
चतरा – 11% अधिक

वहीं, कुछ जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। इनमें पाकुड़ (−31%), गोड्डा (−14%), देवघर (−13%) और गढ़वा (−7%) शामिल हैं। सितंबर में 1 से 25 तारीख के बीच राज्य में 162.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 192.2 मिमी है। यानी इस महीने अब तक 16% कम वर्षा हुई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: देवघर में दशहरा की अनूठी परंपरा, यहां नहीं होता रावण दहन – की जाती है पूजा

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : 55 लाख की लागत से हाकेदाग में बनेगा स्वास्थ्य उप केन्द्र, विधायक ने किया शिलान्यास

    मुरी : सिल्ली प्रखण्ड अन्तर्गत हाकेदाग पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण का शिलान्यास किया गया। विधायक की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला पंचु देवी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। स्वास्थ्य…

    Spread the love

    Muri :  प्रखंड कार्यालय में देवेंद्र नाथ महतो की पहल पर जन समस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, उमड़ी फरियादियों की भीड़

    41 संवेदनशील मामलों का त्वरित निष्पादन, कई शिकायतें प्रक्रियाधीन मुरी : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो की पहल पर मंगलवार को प्रखंड…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time