Jamshedpur: ‘इंद्रलोक’ थीम पर सजा बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पंडाल, सरयू राय एवं सांसद महतो ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर:  श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, बागबेड़ा कॉलोनी का पूजा पंडाल गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर भव्य रूप से उद्घाटित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम के विधायक सरयू राय और सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से किया।

बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ पंडाल में उमड़ी। इस वर्ष पंडाल को ‘इंद्रलोक’ थीम पर सजाया गया है, जिसमें स्पंज, टिशू पेपर, कटोरी, पुआल और कपड़े का शानदार प्रयोग किया गया। बागबेड़ा कॉलोनी में यह आयोजन 1962 से लगातार होता आ रहा है।

उद्घाटन समारोह में भाजपा की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा नेता शिव शंकर सिंह, शंभू नाथ सिंह, संस्था के अध्यक्ष सी.एस.पी. सिंह, कविता परमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

“दुर्गा पूजा शक्ति की आराधना है। यह त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत और समाज में सद्भाव, शांति व समृद्धि का संदेश देता है। माता रानी से प्रार्थना है कि सभी परिवारों को सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें और हमारी आने वाली पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म की रक्षा करे। जय मां दुर्गा।”

पंडाल का आयोजन लाइसेंसी राजेश सिंह, संयोजक अशोक दूबे, अध्यक्ष अंशुल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष किरण सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव और पूरी टीम के प्रयासों से किया गया। इसमें अमन तिवारी, सौरव सिंह, राहुल साहू, आशीष श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, दिल्यांशु शर्मा, प्रतिमा रजक, समीर यादव, करण सिंह, सागर सिंह, अमन झा, कुंदन तिवारी, सूरज शर्मा और प्रतिमा मुंडा जैसे सदस्य शामिल थे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ और पंडाल की भव्य सजावट ने पूरे क्षेत्र में ‘इंद्रलोक’ थीम को आकर्षण का केंद्र बना दिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time