Jamshedpur: पाकिस्तान को एटम-विहीन राष्ट्र बनाना होगा: जय प्रकाश पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा, झारखंड के नेता और झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान न सिर्फ अस्थिर है बल्कि उसके पास मौजूद परमाणु शक्ति पूरे क्षेत्र और वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उनके मुताबिक पाकिस्तान में परमाणु हथियार और उससे जुड़ी तकनीक का बाजार बनता जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंतनीय है।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान और कुछ अन्य देशों के बीच संबंधों के कारण आतंकियों के हाथों में परमाणु तकनीक पहुँचने की संभावना बनी रहती है। इसलिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परमाणु संस्थानों से आग्रह किया है कि वे इस स्थिति को गंभीरता से देखें और तत्काल प्रभाव से कदम उठाएँ ताकि परमाणु हथियारों का गलत हाथों में पहुंचना रोका जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर देश जब संकट में होते हैं तो वे किसी भी तरह के जोखिम भरे कदम उठा सकते हैं, जिसका प्रभाव केवल उस देश तक सीमित नहीं रहेगा — इससे क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए समय रहते समाधान न निकला तो दुनिया पर इसके गंभीर परिणाम होंगे, ऐसा उनका आशंका व्यक्त की गई है।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और संबंधित देशों को मिलकर पाकिस्तान के परमाणु संसाधनों पर नियंत्रण सहित ठोस उपाय करने चाहिए, ताकि परमाणु हथियारों के फैलने और दुरुपयोग के जोखिम को रोका जा सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *