पोटका: महा सप्तमी के साथ ही पोटका क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण कोवाली में दुर्गा पूजा के पंडालों के पट खुल चुके हैं। हजारों श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में डूबे हुए हैं और पूजा-अर्चना के दौरान मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस पूजा के माध्यम से गांव में आपसी भाईचारा और एकता को प्रस्तुत किया जाता है। भक्तगण मां दुर्गा से सुख, समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष विवेकानंद साहू और सचिव जितेंद्र कुमार सिंह देव ने कहा कि जब से यहां पूजा प्रारंभ हुई है, गांव में सामूहिक भक्ति और सौहार्द्र कायम है।

42 साल की परंपरा
गांव में यह पूजा 1985 से लगातार आयोजित हो रही है और इस साल 42वां वर्ष है। भक्तजन भक्ति भजन और बांग्ला जात्रा के माध्यम से मनोरंजन का आनंद भी ले रहे हैं। इस दौरान समिति के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष विवेकानंद साहू, सचिव जितेंद्र कुमार सिंह देव, कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार सिंह देव, विद्याधर साहू, गौरांग मंडल, दिलीप मंडल, सत्येंद्र भक्त, कृष्णा साव, अरुण सरकार, अरुण गुप्ता, गौरी पोदो मंडल और रोशन कुमार गुप्ता शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: दुर्गा पूजा पंडाल के पास उल्टी दिशा में जली तिरंगा लाइटें, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल


















































