Jamshedpur: मानगो पुलिया पर फेल हुआ ट्रक का ब्रेक – हाइड्रा से टकराया, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जमशेदपुर:  सोमवार सुबह मानगो पुलिया पर एक टमाटर से लदे ट्रक के ब्रेक फेल होने से अफरातफरी मच गई। दुर्गा पूजा के मौके पर सड़क पर भारी भीड़ और वाहनों का दबाव था, लेकिन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक ट्रक का ब्रेक काम करना बंद कर दिया। सामने से बढ़ती भीड़ और वाहन दबाव के बीच चालक ने समय गंवाए बिना ट्रक को रॉन्ग साइड मोड़ा और पुल निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा मशीन से टकरा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास खड़े लोग सहम गए, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

टक्कर के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उसे मानगो थाना पुलिस के हवाले किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चालक की सतर्कता के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बची। भीड़भाड़ और दुर्गा पूजा के अवसर पर सड़क पर हजारों लोग मौजूद थे, ऐसे में ट्रक का नियंत्रण खो जाना गंभीर संकट पैदा कर सकता था। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: दुर्गा पूजा पंडाल के पास उल्टी दिशा में जली तिरंगा लाइटें, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time