Jharkhand: अलका तिवारी बनीं नई राज्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के बाद मिली नई जिम्मेदारी

रांची:  राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अलका तिवारी को झारखंड का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। गुरुवार शाम उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई।

अधिसूचना के अनुसार, अलका तिवारी का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष का होगा। हालांकि यदि इस अवधि से पहले उनकी आयु 65 वर्ष पूरी हो जाती है, तो उसी दिन से उनका कार्यकाल स्वतः समाप्त माना जाएगा।

मुख्य सचिव पद से ली थी सेवानिवृत्ति
अलका तिवारी 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं। उन्होंने 30 सितंबर को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति ली थी। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान राज्य सरकार ने चुनाव आयोग की अनुमति लेकर उन्हें मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया था।

हेमंत सोरेन ने समारोह में की थी घोषणा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 30 सितंबर को आयोजित विदाई समारोह के दौरान ही घोषणा कर दी थी कि अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जाएगा। उसी घोषणा के अनुरूप उनकी औपचारिक नियुक्ति कर दी गई। वहीं अब अविनाश कुमार राज्य के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

गांधी जयंती पर देश ने किया राष्ट्रपिता को नमन, PM बोले — बापू का रास्ता अपनाकर बनाएंगे विकसित भारत

Spread the love

Related Posts

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *