खासमहल में पेसा कानून पर परिचर्चा का आयोजन
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पंचायती राज्य विभाग की ओर से तैयार की गई पेसा नियमावली (कानून) पर बुधवार को खासमहल स्थित डीआरडीओ भवन में परिचर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के ग्राम प्रधान माझी बाबा और ग्रामीण उपस्थित हुए. इस दौरान पांचवीं अनुसूची क्षेत्र, पेसा एक्ट और जेपीआरए विवाद व समाधान पर चर्चा की गई. आदिवासी महासभा के अध्यक्ष विजय कुजूर ने जेपीआरए 2001 के तहत जो नियमावली बनाई गई है, उसके समर्थन में अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तावित नियमावली को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि इससे समुदाय को ताकत मिलेगी. जो विवाद है, उन्हें भविष्य में सुधारने की योजना बनाई जा सकती है. कहा कि ग्रामसभा जमीन अधिग्रहण से पूर्व निर्णय ले सकेगी और विभाग द्वारा निर्मित पूरी नियमावली आदिवासी हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. उन्होंने कहा कि परिचर्चा का उद्देश्य पेसा नियमावली को लेकर आदिवासी समुदाय के बीच फैले भ्रम को दूर करना था.
इसे भी पढ़ें : Deoghar : किडनी से संबंधित बीमारी साइलेंट किलर के समान : डॉ. विवेकानंद झा
There is no ads to display, Please add some



















































