Jamshedpur: घाटशिला उपचुनाव की तैयारियाँ शुरू, प्रशासन ने अधिग्रहित किए भवन – हेल्पलाइन नंबर भी जारी

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के लिए 2025 का उपचुनाव 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मतगणना की तिथि 14 नवंबर निर्धारित की गई है। चुनाव की सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जरूरी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण और सामग्री वितरण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर को 9 अक्टूबर से 16 नवंबर तक मतगणना केंद्र एवं बज्रगृह निर्माण, साथ ही चुनावी सामग्री वितरण के लिए अधिग्रहित किया गया है। वहीं, वीमेन यूनिवर्सिटी, सिदगोडा, जमशेदपुर में 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य होंगे।

नागरिकों के लिए संपर्क सुविधा
निर्वाचन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए जिला कंट्रोल रूम साकची थाना परिसर में स्थापित किया गया है। यह 24×7 कार्यरत रहेगा। नागरिक और निर्वाचक नीचे दिए गए नंबरों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकते हैं:

0657-2440111
0657-2221717
0657-2221718

इसके अलावा, Voter Helpline App, c-Vigil App, https://voters.eci.gov.in
और टोल फ्री नंबर 1950 भी उपलब्ध हैं।

प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने नागरिकों और मतदाताओं से अनुरोध किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करें, और किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत तत्काल संबंधित नंबर या ऐप के माध्यम से सूचित करें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो।

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time