Potka: पोटका-कुदादा सड़क एक साल में टूटी, ग्रामीण बोले—ठेकेदार पर हो कार्रवाई

पोटका:  पोटका से कुदादा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत एक साल में ही खराब हो गई है। करीब एक साल पहले इस सड़क का मरम्मतीकरण कराया गया था ताकि ग्रामीणों को जमशेदपुर बाईपास तक आसान पहुंच मिल सके। लेकिन अब हैंसल बिल, पिछली, मोर्चागोड़ा समेत कई इलाकों में सड़क जगह-जगह से टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के साथ नाली नहीं बनाई गई, जिसके कारण बारिश का पानी घरों के आसपास भर जाता है। कई घरों की दीवारें भी धंसने लगी हैं। पिछली गांव के लोगों ने बताया कि सड़क की मौजूदा स्थिति पहले से भी बदतर है।

स्थानीय ग्रामीण शंकर सरदार, अहीर सरदार और कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि एक साल के भीतर करोड़ों रुपए की सड़क अगर उखड़ जाए तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने मांग की कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

जयराम हांसदा ने कहा कि सड़क निर्माण में जनता का पैसा लगा है। अगर इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई तो यह सीधा सार्वजनिक धन का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time