Saraikela: सरायकेला में 10 नवंबर से शुरू होगा कुष्ठ रोग अभियान, घर-घर जाकर होगी मरीजों की पहचान

सरायकेला:  सरायकेला प्रखंड में 10 नवंबर से 26 नवंबर तक लेप्रोसी (कुष्ठ रोग) से जुड़ा विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीएम और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के दौरान प्रत्येक स्वास्थ्य सहिया अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लेप्रोसी के संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी। संदिग्ध मरीजों को समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह भेजा जाएगा ताकि उनका उचित जांच और इलाज किया जा सके। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है।

अभियान में सभी आंगनवाड़ी सेविका और विद्यालयों से नामित शिक्षक भी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा या व्यक्ति जांच से वंचित न रहे और हर क्षेत्र में अभियान का असर पूरी तरह दिखाई दे।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Saraikela: ZRUCC बैठक में मनोज चौधरी ने उठाई रेल कनेक्टिविटी की मांग, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हाथी बिंदा पंचायत के बहडाडीह गांव में हरिमंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा,108 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, पूरा गांव हुआ भक्तिमय

जादूगोड़ा : हाथी बिंदा पंचायत के बहडाडीह गांव में वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ बुधवार को हरि मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पूर्व गांव की 108 महिलाओं ने…

Spread the love

Potka : डालसा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया पृथ्वी दिवस, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पोटका : पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया में स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time