Jamshedpur : जुगसलाई में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, सबरीलाल और सांसद विद्युत महतो ने भरी हुंकार

  • सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प—“स्वदेशी से स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा भारत
  • विद्युत महतो ने दोहराया संकल्प—“एम्स और एयरपोर्ट मेरा लक्ष्य

जमशेदपुर : आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जुगसलाई विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पटमदा प्रखंड के बीडरा स्थित ग्राम सांसद भवन में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि कांके के पूर्व विधायक सबरीलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला महामंत्री अनिल मोदी, वरिष्ठ नेता प्रदीप महतो, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुंचीराम बाउरी तथा कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ और भाजपा के पितृपुरुषों के छविचित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद 2025-26 का आयोजन, बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उमड़ा उत्साह, स्वदेशी संकल्प की गूंज

कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को पूरा करने की प्रतिज्ञा ली। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर उभरती हुई आर्थिक शक्ति के रूप में पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू जीएसटी सुधार, कर सरलीकरण, आयकर छूट, जनधन योजना, मुद्रा लोन और स्टार्टअप इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने आम जनता, युवाओं और छोटे व्यापारियों के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रशस्त किया है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की आर्थिक आजादी और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है और भाजपा इसका विस्तार हर गांव तक करने के लिए संकल्पित है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का निबंधन पूर्ण, पत्रकारों में खुशी की लहर

युवा और महिलाएं बनें आत्मनिर्भर भारत की ताकतवक्ताओं ने किया आह्वान

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सबरीलाल ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ नारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत विदेशी उत्पादों पर निर्भर था, लेकिन आज मेक इन इंडिया और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं की बदौलत भारत दुनिया के बड़े विनिर्माण केंद्रों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि सैन्य साजोसामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल निर्माण और अंतरिक्ष तकनीक जैसे क्षेत्रों में भारत ने आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांग लगाई है। सबरीलाल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाए बिना आत्मनिर्भर भारत संभव नहीं है और इसके लिए किसान और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला उपचुनाव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे प्रचार की कमान, झामुमो ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

मेक इन इंडिया ने बदली देश की औद्योगिक तस्वीर”—सबरीलाल

सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और लोकल को ग्लोबल बनाने का आह्वान किया है। सांसद महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जल्द ही जिले में एम्स की स्थापना और एयरपोर्ट निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसकी निष्क्रियता के कारण झारखंड विकास में पिछड़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप महतो ने किया, जबकि स्वागत भाषण सुधांशु ओझा ने दिया। अनिल मोदी ने स्वदेशी शपथ पत्र का वाचन किया और शांतनु चक्रवर्ती ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में संदीप मिश्रा, सुरेश केडिया, आलोक बाजपेई, मंटू दत्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time