Ghatshila: टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में उतरेगी JLKM, रामदास मुर्मू होंगे घाटशिला के उम्मीदवार

जमशेदपुर:  घाटशिला उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। झारखंड लोक क्रांति मंच (जेएलकेएम) ने अपने प्रत्याशी के रूप में रामदास मुर्मू के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो ने उनके नाम पर मुहर लगाई। इस बात की जानकारी पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने दी।

रामदास मुर्मू पहले भी 2024 विधानसभा चुनाव में जेएलकेएम के प्रत्याशी रह चुके हैं और उन्होंने करीब 8093 वोट हासिल किए थे। वे लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय रहे हैं। उनके दोबारा मैदान में उतरने से समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

रामदास मुर्मू ने बताया कि वे 18 अक्टूबर को नामांकन पर्चा खरीदेंगे और 21 अक्टूबर 2025 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर टाइगर जयराम कुमार महतो, देवेन्द्र नाथ महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पार्टी इस उपचुनाव में स्थानीय नीति, नियोजन नीति, रोजगार, पलायन, बेरोजगारी और परिवारवाद जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जयराम महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

रामदास मुर्मू की घोषणा के बाद घाटशिला उपचुनाव में इंडिया गठबंधन, एनडीए और जेएलकेएम के बीच सीधा त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। आने वाले दिनों में इस चुनावी मैदान का तापमान और भी बढ़ने की संभावना है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time