Jamshedpur: जुआ खेलने के दौरान विवाद, युवक को सीने में मारी गोली – हालत नाजुक

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा में सोमवार देर रात जुआ खेलने के दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक की नौबत आ गई। इस घटना में भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार धीबर को छाती में गोली लग गई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात करीब 2:30 बजे की है। कुछ युवक इमली के पेड़ के पास जुआ खेल रहे थे। खेल के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक युवक ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। गोली दीपक की छाती में जा लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। आरोपी गोली चलाने के बाद फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल दीपक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर किया। सुबह करीब 7 बजे परिजन टीएमएच पहुंचे और डॉक्टरों की सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी सिदगोड़ा पुलिस को दी गई है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर घबराया स्कूटी सवार, भागने की कोशिश में गिरकर घायल

 

Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड गठन के 25 वर्ष बाद भी बांग्ला अकादमी का गठन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : बांग्लाभाषी उन्नयन समिति

पोटका : झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति ने कहा कि राज्य में बांग्ला भाषा की शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्ति के कगार पर पहुंचती जा रही है। इसका कारण राज्य गठन के…

Spread the love

Bahragora : समाजसेवी तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि मनाई गई, समाज के प्रति उनके योगदान को किया गया याद

बहरागोड़ा : रविवार को खण्डामौदा स्थित तारापद षाड़ंगी पाठागार प्रांगण में प्रखर देशप्रेमी और विशिष्ट समाजसेवी स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time