Bahragora: बहरागोड़ा में NH-18 पर भीषण हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मन्नत होटल के समीप बाइक और किसी अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वार्णीपाल गांव निवासी 35 वर्षीय बलराम बेरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बलराम बेरा फूल लेकर किसी काम से बहरागोड़ा से टाटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से घायल की पहचान की और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टक्कर किस वाहन से हुई और हादसे की सटीक वजह क्या थी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जुआ खेलने के दौरान विवाद, युवक को सीने में मारी गोली – हालत नाजुक

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time