बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मन्नत होटल के समीप बाइक और किसी अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वार्णीपाल गांव निवासी 35 वर्षीय बलराम बेरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बलराम बेरा फूल लेकर किसी काम से बहरागोड़ा से टाटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से घायल की पहचान की और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टक्कर किस वाहन से हुई और हादसे की सटीक वजह क्या थी।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जुआ खेलने के दौरान विवाद, युवक को सीने में मारी गोली – हालत नाजुक




















































