जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक खड़ी कार अचानक आग की चपेट में आ गई। यह हादसा हनुमान मंदिर के पास हुआ, जहां कार ने कुछ ही मिनटों में आग का गोला बनकर विकराल रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद कार में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है, पर प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी
There is no ads to display, Please add some


















































