जमशेदपुर: लोक आस्था का महापर्व छठ अब नजदीक है और जमशेदपुर में श्रद्धालु जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों लोग भगवान सूर्य की उपासना के लिए व्रत रखेंगे और उगते व डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस अवसर पर नदी का स्वच्छ रहना सबसे अहम माना जाता है।
इसी को देखते हुए जमशेदपुर अक्षेस, जेनेसिस और जुस्को की टीमों ने स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। घाटों की गाद हटाने, पानी को प्रदूषणमुक्त करने और आसपास के इलाकों को समतल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मशीनों के साथ-साथ सैकड़ों सफाईकर्मी दिन-रात जुटे हुए हैं ताकि छठ घाट समय पर श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो सकें।

दीपावली और काली पूजा के बाद नदी में सीधे पूजा सामग्री विसर्जन से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने इस वर्ष विशेष इंतजाम किए हैं। स्वर्णरेखा किनारे अस्थायी कुंड बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु पूजा सामग्री ठंडा कर उन कुंडों में डाल सकेंगे। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी सामग्री सीधे नदी में न डाली जाए।
नगर निगम, पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारी जोरों पर है। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार छठ पर्व पूरी स्वच्छता, सुरक्षा और शांति के माहौल में संपन्न हो।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: सोनारी में सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी, खड़ी कार बनी आग का गोला
There is no ads to display, Please add some


















































