Jamshedpur: पुलिस ने कुख्यात रिंकू सेठ को जयपुर से दबोचा, पांच गंभीर मामलों में था वांटेड

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के हरदासवाली, वार्ड नंबर 3 अमरपूरा रोड से गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रिंकू सेठ पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे पांच संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रह चुका है।

रिंकू सेठ पहले भी चोरी, रंगदारी, फायरिंग और हत्या के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने अमरनाथ गिरोह को फिर से सक्रिय करने की कोशिश की और शहर में अवैध वसूली व दहशत फैलाने लगा।

जमशेदपुर पुलिस की विशेष टीम ने धैर्य और संयम के साथ तकनीकी निगरानी करते हुए उसे जयपुर से धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, इस गिरफ्तारी से शहर में उसकी आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगी है।

रिंकू सेठ पर 1 फरवरी 2024 को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पांडेय घाट चौधरी होटल के पास गोलीकांड का भी आरोप है, जिसमें बानेश्वर नामता उर्फ मानस को घायल और उसके साथी टकलू लोहार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सोनारी में सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी, खड़ी कार बनी आग का गोला

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time