Jamshedpur: छठ पर्व पर जमशेदपुर में ट्रैफिक प्लान अपडेट, DSP ने जारी किया नया शेड्यूल

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में छठ महापर्व के मद्देनजर शहर की सड़कों पर भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डीएसपी ने नया प्लान जारी किया है। आदेश में ट्रैफिक डीएसपी, एसएसपी और उपायुक्त के हस्ताक्षर हैं।

26 अक्टूबर का ट्रैफिक शेड्यूल
सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन दोनों तरफ से जारी रहेगा।
सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी मालवाहक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

27 अक्टूबर का ट्रैफिक शेड्यूल
सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का परिचालन चालू रहेगा।
सुबह 7 बजे से 28 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक सभी भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

28 अक्टूबर का ट्रैफिक शेड्यूल
दोपहर 3 बजे से संध्या 5 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन सिर्फ शहर से बाहर निकलने के लिए ही अनुमति होगी।

ट्रैफिक पुलिस की अपील
अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से निर्धारित समय और मार्ग का पालन करने की अपील की है ताकि पर्व के दौरान यातायात सुचारू रूप से चल सके और भीड़-भाड़ से बचा जा सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time