Jamshedpur : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भव्य रूप से मनाएगी भाजपा, जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रमों की तैयारी तेज

  • अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में बनी रूपरेखा कार्यशालाओं से लेकर सम्मान समारोह तक होंगे आयोजन
  • 15 नवंबर को हाता चौक में भव्य जयंती समारोह, 30 नवंबर को जनजाति स्वाभिमान सम्मेलन

जमशेदपुर : महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष रमेश बास्के की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके तहत 7 नवंबर को विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज की भूमिका पर चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया ब्लड बैंकों का निरीक्षण, दिए संचालन में पारदर्शिता के निर्देश

7 नवंबर को होगी विशेष कार्यशाला, बिरसा मुंडा के योगदान पर होगा विचार-विमर्श

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर कला, साहित्य, खेल और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाले पद्मश्री सम्मानित जनजातीय व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। जिला नेतृत्व ने प्रस्ताव रखा कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पार्कों का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया जाए। इसके अलावा उनकी प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Musabani : हेमंत सोरेन की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, जनता से की झामुमो प्रत्याशी को जिताने की अपील

जनजातीय प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित, शहर में होगा दीपोत्सव

मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बास्के ने बताया कि बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को हाता चौक में सुबह 11 बजे जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि 30 नवंबर को सुंदरनगर में जनजाति स्वाभिमान सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में जनजातीय गौरव, अधिकारों और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में राम सिंह मुंडा, कुसुम पूर्ति, संजय मुंडा, विनोद ओमंग, गुलशन टुडू, सुशील हेस्सा, विनोद माझी, गणेश मुंडा, प्रेम भूमिज, अभय गौंड, मंगल हेंब्रम समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती को जन-जन के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Gua : सहचरी ग्रुप ने धूमधाम से मनाई रवींद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर भारत के राष्ट्रगान के लिए प्रेरणास्रोत रहे : संजय बनर्जी गुवा : गुवा के विवेक नगर स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में सहचरी ग्रुप की महिलाओं द्वारा गुरुदेव…

Spread the love

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time