Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया ब्लड बैंकों का निरीक्षण, दिए संचालन में पारदर्शिता के निर्देश

  • एमजीएम, सदर अस्पताल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर जोर
  • सदर अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट स्थापना के लिए दिए गए निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक संचालन की स्थिति, ब्लड स्टोरेज, टेस्टिंग, रिकॉर्ड संधारण एवं सुरक्षा मानकों का विस्तृत अवलोकन किया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लड बैंक संचालन में भारत सरकार और झारखंड सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान, संचयन एवं वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित होनी चाहिए ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Musabani : हेमंत सोरेन की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, जनता से की झामुमो प्रत्याशी को जिताने की अपील

रक्तदान और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने पर जोर उपायुक्त

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल में CB NAT मशीन की व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। वहीं, सदर अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना हेतु विभागीय पत्राचार जल्द करने का निर्देश दिया। जमशेदपुर ब्लड बैंक की व्यवस्थाएं उपायुक्त को संतोषजनक मिलीं। उन्होंने ब्लड बैंक प्रबंधन को सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए संचालन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन,  मानव श्रृंखला बना नशा के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

जमशेदपुर  : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली के साथ समापन…

Spread the love

Jamshedpur : एसआइआर के लिए फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज बनाने पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए कोई भी नागरिक फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज न बनवाए और न ही ऐसा प्रयास करें। ऐसा करने वालों पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time