Jamshedpur : एक भी मतदाता छूटे नहीं : घाटशिला उपचुनाव में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया जा रहा प्रोत्साहित

  • वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी दे रहे विशेष निर्देश
  • 1950 हेल्पलाइन से मिलेगी मदद, नहीं छूटेगा किसी मतदाता का मतदान अधिकार

जमशेदपुर : 45-घाटशिला उपचुनाव-2025 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू किया है। प्रशासन द्वारा चिन्हित वरिष्ठ नागरिक (85+) एवं दिव्यांगजन को घर बैठे मतदान की सुविधा (होम वोटिंग) दी जा रही है। मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को होम वोटिंग के तहत माइक्रो ऑब्जर्वर एवं एलआईसी बिस्टुपुर ब्रांच-1 के डेवलपमेंट ऑफिसर शिवप्रकाश की निगरानी में 12 वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर तक सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चेन छीनकर भाग रहे युवक को राहगीरों ने दबोचा, भीड़ ने की जमकर पिटाई

होम वोटिंग के जरिए वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को दिया जा रहा मतदान का अधिकार

बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची के साथ रंगीन वोटर गाइड भी उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें चित्रों के माध्यम से समझाया गया है कि ईवीएम से मतदान कैसे करें और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग कैसे किया जा सकता है। गाइड में सक्षम-ईसीआई ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, नो योर कैंडिडेट ऐप और सी-विजिल ऐप के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन ऐप्स के माध्यम से मतदाता न केवल अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं बल्कि चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भी सीधे कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया ब्लड बैंकों का निरीक्षण, दिए संचालन में पारदर्शिता के निर्देश

ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया और ऐप्स की जानकारी पहुंचा रहे बीएलओ

मतदाता सूचना पर्ची में निर्वाचक नामावली का भाग संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम, मतदान की तारीख और क्यूआर कोड का उल्लेख किया गया है। वहीं इसके पीछे के हिस्से में पोलिंग स्टेशन का नक्शा, बीएलओ का नाम और संपर्क नंबर, मतदान के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची तथा अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी आरओ और एआरओ को निर्देश दिया है कि 300 मतदान केंद्रों से जुड़े सभी मतदाताओं तक पर्चियां हर हाल में पहुंचाई जाएं। अगर किसी मतदाता को सूचना पर्ची नहीं मिलती है, तो वे 1950 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित बीएलओ मतदाता के निवास पर पर्ची उपलब्ध कराएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time