Baharagoda : अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, हाईवा जब्त कर दर्ज हुआ मामला

  • एनएच 49 पर कार्रवाई, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
  • अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती से माफियाओं में मचा हड़कंप

बहरागोड़ा : अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए बहरागोड़ा प्रशासन ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई की। एनएच 49 पर जामशोला के पास से अवैध रूप से बालू लदे एक हाईवा (पंजीयन संख्या WB 49 9406) को जब्त किया गया। जांच के उपरांत संबंधित अधिकारियों ने थाना कांड संख्या 76/25 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे खनन नियंत्रण अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बिना अनुमति के हो रहे संसाधनों के दोहन पर अंकुश लगाना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एक भी मतदाता छूटे नहीं : घाटशिला उपचुनाव में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया जा रहा प्रोत्साहित

जांच के बाद जब्त हाईवा पर दर्ज हुआ मामला, अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख

अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि कुछ माफिया अभी भी प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए प्रतिदिन दर्जनों हाईवा से बालू का परिवहन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में तड़ीपार कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह गिरफ्तार

गोविंदपुर क्षेत्र से पकड़ाया, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमें दर्ज जमशेदपुर : परसुडीह पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। सुमित कुमार सिंह…

Spread the love

Jamshedpur : कन्हैया यादव हत्याकांड : 6 घंटे बाद टिनप्लेट गोलचक्कर से हटा जाम, एसपी के आश्वासन पर माने परिजन

दो आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश में शहर से बाहर भी छापेमारी जमशेदपुर : फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के विरोध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *