Baharagoda : अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, हाईवा जब्त कर दर्ज हुआ मामला

  • एनएच 49 पर कार्रवाई, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप — प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
  • अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती से माफियाओं में मचा हड़कंप

बहरागोड़ा : अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए बहरागोड़ा प्रशासन ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई की। एनएच 49 पर जामशोला के पास से अवैध रूप से बालू लदे एक हाईवा (पंजीयन संख्या WB 49 9406) को जब्त किया गया। जांच के उपरांत संबंधित अधिकारियों ने थाना कांड संख्या 76/25 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे खनन नियंत्रण अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बिना अनुमति के हो रहे संसाधनों के दोहन पर अंकुश लगाना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एक भी मतदाता छूटे नहीं : घाटशिला उपचुनाव में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया जा रहा प्रोत्साहित

जांच के बाद जब्त हाईवा पर दर्ज हुआ मामला, अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख

अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि कुछ माफिया अभी भी प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए प्रतिदिन दर्जनों हाईवा से बालू का परिवहन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : SSP से मिले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी, कहा- अपराधियों पर हो सख्ती, निर्दोष नागरिकों के साथ बल प्रयोग अनुचित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर…

Spread the love

Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time