Patamda: मातम में बदली खुशियाँ, शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या

पटमदा:  पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़ा गांव में सोमवार दोपहर एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 20 वर्षीय रिया प्रमाणिक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रिया की शादी महज 15 दिन पहले बिड़ा गांव के ही रवि प्रमाणिक से हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रिया की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी, जिससे वह लगातार नाराज रहती थी।

घटना सोमवार दोपहर की है। जब घर के लोगों ने रिया को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद भी दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने झांककर देखा तो रिया दुपट्टे के सहारे पंखे से झूलती मिली। तुरंत पटमदा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करमपाल भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़वाकर शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। रिया के मायके वालों को दोपहर करीब 2 बजे सूचना दी गई। वे शाम चार बजे बिड़ा पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में देर शाम सात बजे शव को नीचे उतारा गया।

रिया के परिजनों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है, लेकिन किसी पर भी आरोप लगाने से इनकार किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Ghatsila : जनता चाहती है परिवर्तन : ढुल्लू महतो, राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया धोखा – अग्निमित्रा पॉल

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time