Ghatsila : जनता चाहती है परिवर्तन : ढुल्लू महतो, राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया धोखा – अग्निमित्रा पॉल

  • तेरेंगा पंचायत में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, जन समर्थन से गूंजा जादुगोड़ा मंडल
  • ढुल्लू महतो बोलेजनता ठान चुकी है, अब झूठे वादों और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहाघाटशिला में भाजपा की जीत तय, जनता में उत्साह का माहौल

घाटशिला (जादुगोड़ा) : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को जादुगोड़ा मंडल के तेरेंगा पंचायत में भाजपा द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, आसनसोल विधायक अग्निमित्रा पॉल, पूर्व विधायक मेनका सरदार और मंडल चुनाव प्रभारी सुरेश साव उपस्थित रहे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। संचालन मंडल संयोजक गुरुचरण रजवार ने किया।
सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि घाटशिला में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता अब ठान चुकी है कि झूठे वादों और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास की राजनीति करती है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाना जरूरी है ताकि घाटशिला में सच्चे अर्थों में विकास और रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो सके।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला की जनता अब परिवर्तन के मूड में, हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी – बाबूलाल मरांडी

घाटशिला में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आसनसोल विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की महिलाओं को धोखा दिया है। महिलाओं के लिए घोषित कई योजनाएं केवल कागजों पर सीमित हैं। उन्होंने कहा कि घाटशिला की महिलाएं अब बदलाव चाहती हैं और इस बार वोट के जरिए जवाब देने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 14 से 20 नवंबर तक गरम नाला के बोधि मैदान में सजेगा बाल मेला

अग्निमित्रा पॉल ने कहाभाजपा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए समर्पित है

पूर्व विधायक मेनका सरदार और सुरेश साव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन एक जमीनी, ईमानदार और जनसेवक नेता हैं। उनके नेतृत्व में घाटशिला का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में सपना नारायण देव, तन्नुश्री दत्ता, विप्लव नारायण, केदार नाथ मिश्रा, दशमाथ मुर्मू, कुणुराम सोरेन, विक्रम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time