Ghatsila : घाटशिला की जनता अब परिवर्तन के मूड में, हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी – बाबूलाल मरांडी

  • धालभूमगढ़ में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मरांडी ने साधा झामुमो सरकार पर निशाना
  • मरांडी ने कहा— भाजपा ही दे सकती है स्थिर और पारदर्शी सरकार

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धालभूमगढ़ मंडल के रावताड़ा और पाणिजिया पंचायतों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने झामुमो सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि घाटशिला की जनता अब पूरी तरह से परिवर्तन के मूड में है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने आदिवासियों के नाम पर सत्ता पाई, लेकिन उनके हितों की पूरी तरह से अनदेखी की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनविरोधी और आदिवासी विरोधी नीतियों पर चल रही है, जिससे राज्य का हर वर्ग त्रस्त है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 14 से 20 नवंबर तक गरम नाला के बोधि मैदान में सजेगा बाल मेला

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा उत्साह, मरांडी ने कार्यकर्ताओं से मांगा जनसमर्थन

मरांडी ने चाईबासा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब आदिवासी युवा अपने हक और मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे थे, तब हेमंत सरकार ने उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज कराया और सैकड़ों युवाओं व महिलाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार ‘अबुआ सरकार’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन असल में ‘बबुआ सरकार’ के निर्देश पर आदिवासी समाज को दबाने का काम कर रही है। मरांडी ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आगामी उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर झामुमो को जवाब देगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time