Jamshedpur: ब्लड बैंकों की व्यवस्थाओं की जांच में जुटे उपायुक्त, पारदर्शिता और सुरक्षा पर दिया जोर

जमशेदपुर:  जिला उपायुक्त सह दंडाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को शहर के प्रमुख ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया। उन्होंने एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल और जमशेदपुर ब्लड बैंक का दौरा कर वहां की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ब्लड स्टोरेज, टेस्टिंग, रिकॉर्ड संधारण और सुरक्षा उपायों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत सरकार और झारखंड सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान से लेकर रक्त वितरण तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित होनी चाहिए।

एमजीएम अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने CB NAT मशीन की व्यवस्था से जुड़ी आवश्यकताओं पर चर्चा की और स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में उचित पत्राचार करने का निर्देश दिया। वहीं, सदर अस्पताल जमशेदपुर में उन्होंने ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना के लिए विभागीय प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने को कहा।

निरीक्षण के क्रम में जमशेदपुर ब्लड बैंक की व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। उपायुक्त ने प्रबंधन से कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ब्लड बैंक संचालन को और मजबूत बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Spread the love

Related Posts

Gua : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की बैठक में ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में आंदोलन की चेतावनी, अस्पताल समस्याओं पर भी उठी आवाज

गुवा : 40% ठेका मजदूरों की प्रस्तावित छंटनी एवं अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने बुधवार देर शाम ठेका मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक…

Spread the love

Potka : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट, जानवी पात्र बनी टॉपर

पोटका : पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने इस वर्ष शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय की कुल 81 छात्राओं ने परीक्षा में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time