Jamshedpur: राणी सती दादी के दरबार में उमड़ी भीड़, 601 महिलाओं ने चढ़ाई चुनरी

जमशेदपुर:  सोनारी के भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में सोमवार को भक्तिभाव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर की ओर से चल रहे श्री श्री राणी सती दादी जी, लखदातार श्री श्याम प्रभु और सालासर बालाजी महाराज मंदिर के छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन सुबह पूजा-अर्चना और शाम को भव्य चुनरी महोत्सव का आयोजन हुआ।

प्रातः 8 बजे से पूजा की शुरुआत हुई, जिसमें मंडप पूजन, वेदी पूजन, हवन, देव जागरण, स्तुति पुष्पाधिवास, शर्कराधिवास और शयन स्तुति की विधियां संपन्न की गईं। संस्था के बीस सदस्यों ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। पूजा का संचालन वाराणसी से आए आठ विद्वान पंडितों ने दीपक पुरोहित की देखरेख में किया।

शाम 6:30 बजे से राणी सती दादी जी का चुनरी महोत्सव शुरू हुआ। मातृशक्ति ने उत्साह के साथ भाग लिया और सैकड़ों भक्तों ने दादीजी के दरबार में सुख-समृद्धि की कामना की। करीब 601 महिलाओं ने चुनरी चढ़ाई और भजनों पर झूमकर नृत्य किया।

कार्यक्रम में आगरा से आई भजन गायिका संगीता अग्रवाल ने राजस्थानी लोक गीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने “लाल चुनरिया ओढ़ के मैया आज पधारी हैं”, “थारा भगत लाया माँ तारा री चुनरी”, और “कलियुग की अवतार दादी आई हैं” जैसे भजनों से पूरा माहौल भक्ति में डुबो दिया।

महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार (4 नवंबर) को सुबह 8 बजे से पूजा होगी। दोपहर 3 बजे राम मंदिर, बिष्टुपुर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सोनारी नारायणी धाम पहुंचेगी।

तीसरे दिन के कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार संघी, राजकुमार चंदुका, कैलाश सरायवाल, बिमल गुप्ता, ललित सरायवाल, रामरतन कांवटिया, संदीप गोयल, रूपक पसारी, अनिल अग्रवाल, अमित गुप्ता (चंदुका), आशीष अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल और मनोज अग्रवाल समेत कई श्रद्धालुओं का योगदान रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: ब्लड बैंकों की व्यवस्थाओं की जांच में जुटे उपायुक्त, पारदर्शिता और सुरक्षा पर दिया जोर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time