Jamshedpur: गुरु नानक देव जी प्रकाश उत्सव पर शिक्षकों को मिली राहत, DC ने दी एक दिन की छुट्टी

जमशेदपुर:  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने 5 नवंबर, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के दिन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से संबंधित स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग न लेने की छूट दी है।

इस संबंध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू और सुखदेव सिंह बिट्टू शामिल थे। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि प्रकाश उत्सव के दिन शिक्षकों को धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अनुमति दी जाए, क्योंकि उसी दिन उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस मांग पर सहानुभूति के साथ विचार करते हुए अनुरोध स्वीकार कर लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से संबद्ध सभी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को केवल 5 नवंबर के दिन जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम से छूट दी जाए।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस निर्णय के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन का यह कदम धार्मिक सौहार्द और संवेदनशीलता का उदाहरण है।

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल प्रबंधन ने रेलवे साइडिंग में नया घर आवंटित किया,  बिजली कनेक्शन से पल्ला झाड़ा,  अंधेरे में रहने को मजबूर हैं विस्थापित परिवार

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाईं बस्ती से विस्थापित किए गए कुछ परिवारों को गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नुईया गांव स्थित रेलवे साइडिंग के समीप नए घर आवंटित किए गए…

Spread the love

Gua : किरीबुरू ओड़िया स्कूल की स्वर्ण जयंती 25–26 अप्रैल को, देश-विदेश से जुटेंगे छात्र

गुवा : किरीबुरू हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल अपनी स्वर्ण जयंती 25 और 26 अप्रैल को उत्साहपूर्वक मनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time