Chaibasa: गुवा सेल अयस्क खान के स्थायी मजदूरों की बैठक, प्रबंधन की नीतियों पर उठे सवाल

गुवा:  झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय की अध्यक्षता में गुवा अयस्क खान में कार्यरत स्थायी मजदूरों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यह आरोप लगाया गया कि सेल प्रबंधन स्थानीय शिक्षित और योग्य बेरोजगार युवाओं की अनदेखी कर बाहरी उम्मीदवारों की नियुक्ति कर रहा है।
माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल क्षेत्रों में डिप्लोमा और ITI धारक स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा। इससे स्थानीय कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

मजदूरों ने यह भी चिंता जताई कि गुवा क्षेत्र में चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसका असर आम लोगों के स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है।

बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि संघ जल्द ही सेल प्रबंधन के साथ औपचारिक वार्ता करेगा। यदि प्रबंधन ने मजदूरों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो मजदूर गुवा अयस्क खान का उत्पादन रोकने पर मजबूर होंगे। इसके परिणामस्वरूप होने वाली किसी भी जिम्मेदारी का पूरा दायित्व सेल प्रबंधन पर होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर निकलेगा नगर कीर्तन, प्रशासन ने जारी किया विशेष ट्रैफिक निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हृदय दिवस पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, केबिन में फंसे बड़ाबाजार निवासी चालक की हालत नाजुक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बोर्डसोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अजंता होटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप (WB06BO9112) सड़क पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time