Bahragora: कार्तिक पूर्णिमा पर बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्णरेखा नदी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही लोग पवित्र जल में स्नान करने के लिए एकत्र हुए। इस दिन स्नान, पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने नए वस्त्र पहनकर पूजा-अर्चना की और पुण्य कमाने के लिए जरूरतमंदों में दान-पुण्य भी किया।

इस अवसर पर ओड़िया समाज के लोगों ने पारंपरिक रूप से केले के पेड़ से बनी छोटी नावों में पान, सुपारी, पैसे, अगरबत्ती और दीपक सजाकर नदी में प्रवाहित किया। यह समृद्धि और कल्याण की कामना का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, घरों के सामने रंगोली बनाई गई, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया।

रांगूनिया ग्राम वासियों ने श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की। रेवती भुइयाँ, कमल भुइयाँ, मानस कुमार भुइयाँ, तापस कुमार भुइयाँ सहित अन्य ग्रामवासियों ने सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: देव दीपावली पर मनाई गई बोइता बंदना — ओड़िया संस्कृति की झलक से सराबोर सरायकेला

 

Spread the love

Related Posts

Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और…

Spread the love

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time