बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्णरेखा नदी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही लोग पवित्र जल में स्नान करने के लिए एकत्र हुए। इस दिन स्नान, पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने नए वस्त्र पहनकर पूजा-अर्चना की और पुण्य कमाने के लिए जरूरतमंदों में दान-पुण्य भी किया।

इस अवसर पर ओड़िया समाज के लोगों ने पारंपरिक रूप से केले के पेड़ से बनी छोटी नावों में पान, सुपारी, पैसे, अगरबत्ती और दीपक सजाकर नदी में प्रवाहित किया। यह समृद्धि और कल्याण की कामना का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, घरों के सामने रंगोली बनाई गई, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया।
रांगूनिया ग्राम वासियों ने श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की। रेवती भुइयाँ, कमल भुइयाँ, मानस कुमार भुइयाँ, तापस कुमार भुइयाँ सहित अन्य ग्रामवासियों ने सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: देव दीपावली पर मनाई गई बोइता बंदना — ओड़िया संस्कृति की झलक से सराबोर सरायकेला
There is no ads to display, Please add some



















































