Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक आयोजित

गुवा:  भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी को लेकर सोमवार देर शाम गुवा रामनगर स्थित बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विश्वजीत तांती ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 नवंबर को इस अवसर को विशेष रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज के प्रति विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

विश्वजीत तांती ने बैठक में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और त्याग से परिचित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में सुशील पूर्ति, नरेश दास, मंगल पूर्ति, जगमोहन पूर्ति, शंभू पूर्ति, साधु चरण सिद्धू, विनय दास, जगदीश कुमार दास, शंकर दास, कैलाश दास, मंगल बिरुवा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: लगातार मालगाड़ी दुर्घटनाओं के बाद उठाया कदम, गुवा सेल खदान में बिछाई जा रही है नई रेल पटरी

 

Spread the love

Related Posts

Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और…

Spread the love

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time