Chaibasa: ओवरटाइम का भुगतान नहीं मिला, गुवा सेल में होगा चक्का जाम – मजदूर संघर्ष संघ ने दिया अल्टीमेटम

गुवा:  झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में गुवा सेल के ठेका मजदूरों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह से ठेका कर्मियों का ओवरटाइम भुगतान रोक दिया गया है, जिससे मजदूरों में नाराज़गी बढ़ गई है।

रामा पांडे ने बताया कि यूनियन ने तीन दिन पहले इस मुद्दे पर आंदोलन किया था। इसके बाद सेल प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि 7 नवंबर तक भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन सोमवार देर रात तक ठेकेदारों के साथ बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं निकल पाया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि 7 नवंबर तक भुगतान नहीं हुआ, तो गुवा सेल में चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इसमें ठेका मजदूरों के साथ आसपास के गांवों के बेरोजगार युवा-युवतियां भी शामिल होंगे।

रामा पांडे ने यह भी मांग रखी कि गुवा सेल में बाहरी लोगों की भर्ती पर रोक लगाई जाए और स्थानीय आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं, ताकि क्षेत्र के बेरोजगारों को न्याय मिल सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक आयोजित

 

Spread the love

Related Posts

Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और…

Spread the love

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time