Jamshedpur: जमशेदपुर में बेकाबू सांढ़ ने मचाई तबाही, 15 घायल — नगर निगम ने झाड़ा पल्ला

जमशेदपुर:  डिमना रोड के संकोसाई इलाके में बुधवार को एक बौराए सांढ़ ने घंटों तक आतंक मचाया। रोड नंबर 1 से लेकर रोड नंबर 5 और संजय पथ से लेकर लक्ष्मण नगर तक उसने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर घायल कर दिया। इस दौरान करीब 15 लोग जख्मी हुए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों में चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, अन्नी की माता, गुनाराम टुडू और आजादी साहू शामिल हैं। सबसे गंभीर रूप से घायल चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता का अंडकोष फटने से टीएमएच अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर विधायक सरयू राय ने पहल करते हुए उन्हें तत्काल टीएमएच भिजवाया।

निगम और वन विभाग ने झाड़ा पल्ला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांढ़ दोपहर करीब 12:30 बजे से इधर-उधर भाग रहा था और डेढ़ बजे के बाद बेकाबू हो गया। जब लोगों ने मदद के लिए मानगो नगर निगम से संपर्क किया, तो अधिकारियों ने कहा कि उनके पास सांढ़ को पकड़ने का कोई इंतज़ाम नहीं है। इसके बाद लोग वन विभाग पहुंचे, लेकिन वहां से भी जवाब मिला कि यह जंगली जानवर नहीं है, इसलिए वे कार्रवाई नहीं कर सकते।

शाम को स्थानीय लोगों ने स्थिति की जानकारी विधायक सरयू राय को दी। उन्होंने तत्काल अपने जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह को निर्देश दिया और टीएमएच व टाटा जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों से संपर्क कराया। इसके बाद टाटा जू की टीम मौके पर पहुंची और सांढ़ को काबू करने की कोशिश की।

इलाके के जीतेंद्र साव ने एमजीएम अस्पताल में घायलों के इलाज में अहम भूमिका निभाई। वहीं संतोष भगत, टुनटुन सिंह, संजय शर्मा और रवि गोराई ने मौके पर घायलों की मदद की और दवा-पट्टी में सहयोग किया। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

क्षेत्र में अब भी दहशत का माहौल
घटना के बाद से संकोसाई क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे आवारा और हिंसक पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम और प्रशासन तत्काल स्थायी व्यवस्था करे।

Spread the love

Related Posts

 Chakradharpur : ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को मिली सफलता, तीन चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

Spread the love

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यालय कक्ष में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time