- नोवामुंडी और बड़ाजामदा में 10 नवम्बर को, महुदी और कादाजामदा में 11 नवम्बर को शिविर होगा आयोजित
नोवामुंडी/बड़ाजामदा : टाटा स्टील फाउंडेशन सबल एवं पीएमडीके के सहयोग से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो दिवसीय आकलन एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 10 नवम्बर को नोवामुंडी प्रखंड के दिरीबुरु पंचायत भवन और बड़ाजामदा पंचायत भवन में आयोजित होगा। वहीं 11 नवम्बर को महुदी पंचायत भवन और कादाजामदा पंचायत भवन में इसका आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों तक सहायक उपकरण पहुँचाकर उनके दैनिक जीवन को सरल बनाना है।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष, समाहरणालय परिसर में मना देशभक्ति का उत्सव
दस्तावेज़ जांच और शारीरिक आकलन अनिवार्य
फाउंडेशन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि शिविर में लाभार्थियों को उपकरण वितरण से पूर्व उनके दस्तावेजों की जांच और शारीरिक आकलन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और राशन कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाने की सलाह दी गई है। जिन लाभार्थियों के पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, वे अपने क्षेत्र के मुखिया द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। संस्था ने eligible लाभार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।