Saraikela: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष, समाहरणालय परिसर में मना देशभक्ति का उत्सव

सरायकेला:  सरायकेला समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया और उपस्थित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को देशभक्ति के संदेश से जोड़ते हुए संबोधित किया।

उपायुक्त ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति सम्मान, त्याग और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण काम किया और आज भी यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक बना हुआ है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कार्यालय प्रमुख और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी विभागों, प्रखंड-अंचल कार्यालयों और अनुमंडल कार्यालयों में भी “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। इससे पूरे जिले में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना को व्यापक रूप से फैलाने का प्रयास किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: जनवरी में लगेगा जिला स्तरीय किसान मेला, ATM और BTM के रिक्त पदों पर भी होगी नियुक्ति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time