गुवा: गुवा में रविवार को षिरजोन जनजातीय खेल महोत्सव के तहत नृत्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए धोती-साड़ी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने महिलाओं के बीच धोती और साड़ी वितरित कीं। इस पहल से जनजातीय समाज की महिलाओं में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया।
ज्ञात हो कि षिरजोन जनजातीय खेल महोत्सव 6 नवंबर से शुरू होकर 9 नवंबर तक चार दिनों तक चला। इस आयोजन में जनजातीय समुदाय के खेल, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
महोत्सव का समापन समारोह आज नोवामुंडी प्रखंड के बड़ा बालजोड़ी गांव के फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि समापन अवसर पर जनजातीय संस्कृति, खेल भावना और सामुदायिक एकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































