Chaibasa: गुवा में जनजातीय महिलाओं का सम्मान, धोती-साड़ी वितरण से दिखा उत्साह

गुवा:  गुवा में रविवार को षिरजोन जनजातीय खेल महोत्सव के तहत नृत्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए धोती-साड़ी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने महिलाओं के बीच धोती और साड़ी वितरित कीं। इस पहल से जनजातीय समाज की महिलाओं में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया।

ज्ञात हो कि षिरजोन जनजातीय खेल महोत्सव 6 नवंबर से शुरू होकर 9 नवंबर तक चार दिनों तक चला। इस आयोजन में जनजातीय समुदाय के खेल, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

महोत्सव का समापन समारोह आज नोवामुंडी प्रखंड के बड़ा बालजोड़ी गांव के फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि समापन अवसर पर जनजातीय संस्कृति, खेल भावना और सामुदायिक एकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: साकची में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हुई मारपीट, दूसरे पक्ष ने भी चार लोगों के खिलाफ की शिकायत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड के 10 हजार युवाओं को तिरंगा सेना से जोड़ा जाएगा – रवि शंकर तिवारी

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव रवि शंकर तिवारी को झारखंड का सह प्रभारी एवं बंगाल का प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा ने पत्र जारी कर…

Spread the love

Jamshedpur : सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतक के आश्रितों की मेडिकल बोर्ड के समक्ष 28 मई को होगी जांच

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों की जांच हेतु गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time