घाटशिला उपचुनाव: जयराम महतो-देवेंद्र नाथ महतो ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, रामदास मुर्मू को भारी समर्थन की उम्मीद

घाटशिला:   झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी पार्टी (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने घाटशिला उपचुनाव के अंतिम प्रचार दिन जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। सैकड़ों समर्थकों के साथ जयराम महतो ने गुड़ाबांधा प्रखंड के माकड़ी, चाकसोल, सिंहपुरा, ज्वालकाटा, नागरापाल, डोंगदहा और अन्य गांवों का दौरा किया। दोपहर को गालूडीह में पदयात्रा आयोजित की गई, जो जोड़िशा बस स्टैंड से शुरू होकर सुभाष चौक, कुरी, रेलवे स्टेशन, हाईस्कूल होते हुए ओलंपिक मैदान में समाप्त हुई।

पदयात्रा के दौरान जयराम महतो ने कहा कि घाटशिला क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। अंचल प्रखंड, थाना, हॉस्पिटल में बिचौलिया हावी हैं। सरकारी योजनाओं के नाम पर काम बिना रिश्वत के नहीं हो रहे। उन्होंने जनता से अपील की कि जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को वोट देकर घाटशिला में कानून और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण स्थापित करें।

केंद्रीय वर्गीय उपाध्यक्ष और आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि भाजपा और झामुमो दोनों मिलकर भ्रष्टाचार का कारोबार कर रहे हैं। जनता को भ्रमित करने के लिए आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जबकि 25 वर्षों में झारखंड की जनता के लिए कुछ नहीं किया। किसान, मजदूर, युवा, महिला, छात्र, आदिवासी और पिछड़े वर्गों की समस्याओं को दोनों दल नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता का बदलाव का समय है और भाजपा-झामुमो का विदाई तय है।

देवेंद्र नाथ महतो ने विश्वास जताया कि घाटशिला उपचुनाव में जनता की ताकत से जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू भारी मतों से विजयी होंगे। इस मौके पर जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, प्रभारी प्रेम मार्डी, पर्यवेक्षक मोतीलाल, नवीन, फनीभूषण, महेंद्र, संजय, प्रेम नायक, तपन गुना भगत, जितेंद्र, पंचम एक्का, पूनम, लक्ष्मी, सविता, बिल्टू हांसदा और गोपेश तरुण समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

    पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

    Spread the love

    Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

    पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time