Jamshedpur: पालतू कुत्ते के विवाद ने लिया गंभीर रूप, महिला को मिली जान और दुष्कर्म की धमकी

जमशेदपुर:  बिरसानगर थाना क्षेत्र के नवजीवन कॉम्पलेक्स में पालतू कुत्ते को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब गंभीर मामला बन गया है। इस दौरान एक महिला को कथित रूप से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने 10 नवंबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की। प्राथमिकी में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है – नीरज मिश्रा, मौसमी सिन्हा, तन्नु दत्ता और एक अज्ञात व्यक्ति। सभी आरोपी नवजीवन कॉम्पलेक्स के ही निवासी हैं।

पीड़िता के अनुसार विवाद की शुरुआत उसके पालतू कुत्ते को लेकर हुई थी। आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब जाकर आरोपी वहां से भाग गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी जांच में शामिल किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह विवाद पहले भी कई बार छोटी-मोटी कहासुनी तक सीमित रहा था, लेकिन अब मामला धमकी और अभद्रता तक पहुंच गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : 90 वर्षों की शानदार विरासत का उत्सव मनाएगा वीणापाणि पाटागार 

बहरागोड़ा : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र, वीणापाणि पाटागार आगामी 14 मार्च को अपनी स्थापना के 90 गौरवशाली वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को ‘नब्बेवें…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *