जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रेल ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान परसुडीह दयाल बस्ती निवासी सागर केवों के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही गोविंदपुर थाना और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
शव की स्थिति देखकर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने आत्महत्या की या ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।
There is no ads to display, Please add some



















































