सरायकेला: सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला–राजनगर बाईपास रोड पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई और ₹32,000 का जुर्माना वसूला गया।
अभियान में बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और वैध कागजात न रखने वाले वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, गति सीमा का पालन और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी स्टीकर भी लगाए गए।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के प्रमुख चौक‑चौराहों पर इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, सुरक्षा नियमों का पालन करें और नाबालिगों को वाहन न सौंपें।
There is no ads to display, Please add some



















































