घाटशिला उपचुनाव: यूसिल कॉलोनी में बढ़ा मतदान प्रतिशत, चार बूथों पर दिखी मतदाताओं की जागरूकता

जादूगोड़ा:  यूसिल कॉलोनी के चार बूथों पर इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने की प्रशासनिक पहल रंग लाई। घाटशिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील चंद्रा और यूसिल प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों से मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया।

बूथ संख्या 204 पर सबसे अधिक 65 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1171 मतदाताओं में से 771 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 205 पर 841 वोटरों में से 344 ने वोट डाले, जबकि बूथ संख्या 208 में 1019 में से 465 मत पड़े। इसी तरह बूथ संख्या 209 पर 633 मतदाताओं में से 256 ने मतदान किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इन चार बूथों के करीब 192 मतदाता सेवानिवृत्ति के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश चले गए हैं, लेकिन अब तक उनके नाम मतदाता सूची से नहीं हटे हैं। इसके अलावा कुछ मतदाताओं का निधन भी हो चुका है, जिनके नाम अभी भी सूची में बने हुए हैं। इससे वास्तविक मतदान प्रतिशत आंकड़ों में थोड़ा कम दिखाई देता है।

इन चुनौतियों के बावजूद इस बार मतदाताओं की भागीदारी पिछले चुनावों की तुलना में बेहतर रही। लोगों ने लोकतांत्रिक दायित्व निभाते हुए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दिया।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : मजदूर दिवस पर महिला श्रमिकों ने उठाई अस्पताल की अव्यवस्था और शोषण के खिलाफ आवाज

    गुवा :  रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में झारखंड महिला श्रमिक यूनियन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला श्रमिकों ने अपने अधिकारों,…

    Spread the love

    Gua : मजदूर दिवस पर गुवा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन, मजदूर हितों की उठी आवाज, मजदूरों के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है : रामा पांडे

    गुवा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time