घाटशिला उपचुनाव: राखा कॉपर बेस कैंप में कार और बाइक सवारों में झड़प, खूब चले ईंट-डंडे

जादूगोड़ा: राखा कॉपर बेस कैंप के बूथ संख्या 218 के पास सोमवार को कार चालक और मोटरसाइकिल सवार के बीच मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों के बीच सड़क किनारे कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

किसी भी पक्ष के पीछे न हटने के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-डंडे चलने लगे। कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना के एएसआई नारायण मिश्रा मौके पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता विक्रम सिंह, मनोज प्रताप सिंह और झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने भी पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस और स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को शांत कराया गया और मामला गंभीर रूप लेने से बच गया।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

    सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

    Spread the love

    Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

    जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *