Jamshedpur: चलते ऑटो से वृद्ध महिला से पर्स छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकद समेत सामान बरामद

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अपना आंगन सोसाइटी में रहने वाली वृद्ध महिला रीता दत्ता से दिनदहाड़े पर्स छिनतई की घटना सामने आई। पुलिस ने मामले में आरोपी की पहचान त्रिलोक कुमार (23), निवासी बिरसानगर के रूप में की है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 40,100 रुपये, महिला का लेडिज पर्स, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, मोबाइल और मोटर साइकिल जब्त कर ली है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पीड़िता का बैंक ऑफ इंडिया, टेल्को शाखा से निकलते ही पीछा कर रहा था। जैसे ही रीता दत्ता का ऑटो सोसाइटी के पीछे धीमा हुआ, उसने पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया।

 

एसएसपी को सूचना मिली कि आरोपी तातापाथर चौक के पास जंगल में अपनी बाइक पर घूम रहा है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी और सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

रीता दत्ता दोपहर 1.40 बजे बैंक ऑफ इंडिया, टेल्को शाखा से पैसे लेकर निकली और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित प्रज्ञा केंद्र में लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने जा रही थीं। तभी मोटर साइकिल सवार आरोपी तेजी से आया और उनके पर्स को झपट्टा मारकर ले भागा। पर्स में कुल 52,000 रुपये, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, चेक बुक और मोबाइल रखे थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : प्रेमनगर में धूमधाम से मनाई गई होली, घर-घर जाकर दी होली की शुभकामनाएं 

    पोटका : पोटका प्रखंड के प्रेमनगर गांव में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष एवं…

    Spread the love

    Gua : फरार आरोपी के खिलाफ COURT ने जारी किया इश्तेहार, पुलिस ने घर पर चस्पाया

    गुवा : चाईबासा स्थित एसडीजेएम (सदर) न्यायालय ने किरीबुरू थाना कांड संख्या 04/2024 के एक आरोपी के खिलाफ इश्तेहार जारी करते हुए उसे अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *