जाड़े में जरूरतमंद लोगों को कंबल सेवा से राहत पहुंचा रहे हैं अमरप्रीत सिंह काले

दर्जनभर बस्तियों में सैकड़ों लोगों को हर हर महादेव सेवा संघ के बैनर तले प्रदान किया कम्बल

Jamshedpur : ठंड के मौसम में कई बुजुर्गों को असहनीय सर्दी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले द्वारा पिछले 24 वर्षों से जरुरतमंद बुजुर्गों को कंबल सेवा किया जाता है, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके. इस अभियान के अंतर्गत अमरप्रीत सिंह काले ने बुधवार को जमशेदपुर शहर के नेहरू कालोनी, स्लेग रोड, सीतारामडेरा, बंगाली कॉलोनी, पुराना सीतारामडेरा, हरिजन बस्ती, भालूबासा, वैशाली नगर (भट्टा), बारीडीह बस्ती, मूंसा सिंह बगान, गुरुद्वारा बस्ती, साकची सहित अन्य स्थानों का दौरा किया और वहां के बुजुर्गों को कंबल प्रदान करके आशीर्वाद लिया. कंबल प्राप्त करने वाले बुजुर्गों ने अमरप्रीत सिंह काले का आभार व्यक्त किया और उनके कार्य की सराहना की.

अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा यह सेवा कार्य केवल भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हो रहा है. काले ने यह भी कहा कि यदि भोलेनाथ की कृपा और समाज के लोगों का आशीर्वाद बना रहा, तो यह कंबल सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने आगे कहा हमारे समाज में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को समझें और दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएं. काले ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे भी इस प्रकार की सेवा कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए एकजुट रहें.

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोला मुखी, भरत कश्यप, चंदा भुइंया, सूरज भुइंया, शत्रुघ्न कश्यप, विक्रम मुखी, सिमी कश्यप, इतवारी नाग, सोनी नाग, गीता राउत, नीलम राउत, आरती मुखी, पूनम देवी, दीपा पात्रों, तुला मुखी, संजय कुमार सिंह, सन्नी झा, सरवन, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, कमलजीत कौर, रेणु दास, रानी कौर सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : विधायक सोनाराम सिंकु से मिला मानकी-मुंडा संघ का प्रतिनिधिमंडल, क्षेत्रीय भाषा एवं पारंपरिक स्वशासन पर आयोजित कार्यशाला में किया आमंत्रित

    25 अक्टूबर को चाईबासा में होगा क्षेत्रीय भाषा एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर विचार-मंथन चाईबासा  (सिद्धार्थ पाण्डेय) : मानकी-मुंडा संघ, कोल्हान-पोड़ाहाट केंद्रीय समिति, चाईबासा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को…

    Spread the love

    Jamshedpur : मांग पत्र सौंपने के 24 घंटे के भीतर बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, स्थानीय लोगों में हर्ष

    पंचायत समिति सदस्यों के प्रयास से बहाल हुई सेवा जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित डोर-टू-डोर कचरा उठाव की सेवा पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time